पत्थलगांव 26 जनवरी ( रमेश शर्मा )
सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय ने आज गणतन्त्र दिवस के मौके पर प्रात: पत्थलगांव स्थित विभिन्न संस्थानों और अपने कार्यालय में पूरे आनबान के साथ तिरंगा फहराया।
पत्थलगांव का हाईस्कूल खेल मैदान में आयोजित 77 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित गणतंत्र दिवस का रंगारंग कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई…इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी लेकर हमारे वीर जवानों का राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा और कर्तव्य के संकल्प को नमन किया . इस कार्यक्रम में आज विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई .विधायक गोमती साय ने कहा भारत का संविधान हमारी लोकतांत्रिक आस्था, समानता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार है। आइए, हम सभी मिलकर सशक्त, समृद्ध, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें।
इसके पूर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज उन्होंने अपने निवास/कार्यालय पत्थलगांव में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील अग्रवाल, हरजीत सिंह भाटिया, समाजसेवी रमेश मेहरा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका अध्यक्ष–उपाध्यक्ष, समस्त पार्षदगण, जनपद पंचायत अध्यक्ष–उपाध्यक्ष सहित सभी जनपद पदाधिकारी तथा नगर के सम्माननीय गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
देशभक्ति के उल्लास और जनभागीदारी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास एवं सुशासन के संकल्प को सुदृढ़ किया गया।
संविधान की भावना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए “सबका साथ–सबका विकास” के मार्ग पर आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प लिया गया.


















