रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

सहारा इंडिया निवेशक करेंगे 2 अगस्त को हड़ताल…!!! जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन …!!

अंकित गोरख की खास रिपोर्ट…

रायगढ़, 30 जुलाई।
सहारा इंडिया के निवेशकों ने 29 जुलाई को रायगढ़ जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी वर्षों से लंबित जमा राशि वापस दिलाने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से निवेशकों ने बताया कि देशभर के सहारा जमाकर्ताओं द्वारा 2 अगस्त 2026 को रायगढ़ के गांधी पुतला चौक में प्रस्तावित एक दिवसीय शांतिपूर्ण हड़ताल एवं आंदोलन आयोजित किया जाएगा।
निवेशकों ने ज्ञापन में बताया कि लंबे समय से अपनी जमा पूंजी वापस पाने के लिए वे विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें संतोषजनक समाधान नहीं मिला है।

इसी कारण शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए आंदोलन का निर्णय लिया गया है।


ज्ञापन में प्रशासन से आग्रह किया गया कि प्रस्तावित आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए आवश्यक सहयोग एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। निवेशकों ने विश्वास जताया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और उन्हें उनकी मेहनत की कमाई वापस मिलेगी।


उल्लेखनीय है कि सहारा इंडिया के जमाकर्ता 2 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रायगढ़ के गांधी पुतला पर एक दिवसीय हड़ताल एवं प्रदर्शन करने जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में निवेशकों के शामिल होने की संभावना है।

Advertisement

error: Content is protected !!