रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

सराईपाली-गेरवानी बदहाल सड़क का जीर्णोद्धार शुरू: प्रशासन और उद्योगों की साझा पहल

रायगढ़,14 जुलाई- लंबे समय से जर्जर और बदहाल स्थिति में पड़ी सराईपाली से गेरवानी सड़क के निर्माण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। इस सड़क के जीर्णोद्धार के लिए स्थानीय प्रशासन, विभिन्न उद्योगों के प्रबंधकों और ग्रामवासियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें चर्चा के बाद सड़क निर्माण पर सहमति बनी।

कलेक्टर के कड़े निर्देशों के बाद इस कार्य को गति मिली है। सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य रूप से तहसीलदार शिवकुमार डनसेना, नायब तहसीलदार शुभम स्वर्णकार, पटवारी रमेश श्रीवास और पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव उपस्थित रहे।

इस मौके पर विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद थे। क्षेत्र की जनता ने प्रशासन और उद्योगों के इस साझा प्रयास की सराहना की है, जिससे आने वाले दिनों में राहगीरों को जर्जर सड़क और धूल के गुबार से बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

error: Content is protected !!