अंकित गोरख की खास रिपोर्ट
रायगढ़ – 27 अक्टूबर यानी सोमवार शहर एवं आसपास के नदी तालाबों के घाट पर छठ पूजा के लिए व्रतियों की भीड़ लगी हुई है सपरिवार महिलाओं ने सूर्य आराधना के साथ छठ मैया की पूजा करते हुए उपवास भी विधि विधान के साथ किया ।

नदी तालाबों में पूजा के लिए समितियों के द्वारा व्यापक रूप से व्यवस्था की गई है महापर्व के पूर्व ही सफाई एवं सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान दिया गया है।

विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने लगाया सेवा स्टाल – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के निकट रायगढ़ विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने सेवा स्टाल लगाकर आने जाने वाले लोगों को चाय पानी बिस्किट आदि सामग्रियों का वितरण किया एवं व्यवस्था में सहयोग करते हुए आवागमन को भी नियंत्रित किया।
कल सुबह भी सूर्योदय के समय होगी पूजा – चार दिनों तक चलने वाले महापर्व के अंतिम दिवस प्रातः सूर्योदय के समय भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ मैया का आशीर्वाद लिया जाएगा जिसके लिए अल सुबह लगभग 04 बजे से व्रती महिलाऐं परिवार के साथ घाट पर पहुंचना शुरू हो जाएंगी।
फिलहाल शहर में दशहरे दीपावली के आगमन के साथ ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है लगातार इन त्योहारों में विभिन्न प्रकार के रंगों की रोशनी के साथ परंपराओं का मेल देखते ही बन रहा है और खुशियों का ये पर्व मानो एक नई ऊर्जा का संचार कर रहा है और लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
















