रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

पाकरगांव में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम के बीच स्कूल पहुंचीं कौशल्या साय: बच्चों को पढ़ाया रामायण और पर्यावरण का पाठ…


जशपुर जिले के पत्थलगांव स्थित पाकरगांव में  सड़क उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने बुधवार को अचानक पाकरगांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का रुख किया। बिना किसी पूर्व सूचना के स्कूल पहुंचीं कौशल्या साय को अपने बीच पाकर बच्चे और शिक्षक भी उत्साहित नजर आए। स्कूल पहुंचने पर बच्चों एवं शिक्षकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कौशल्या साय ने कक्षा में बच्चों से बातचीत करते हुए रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर सवाल-जवाब किए। बच्चों ने भगवान राम के जीवन और उनके आदर्शों से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

बच्चों की जानकारी और उत्साह देखकर कौशल्या साय ने उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जीवन से हमें मर्यादा, अनुशासन, सत्य और अच्छे आचरण की सीख मिलती है। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी बताया और प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की सीख दी। कौशल्या साय ने बच्चों से पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

अचानक स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताने को उन्होंने सुखद अनुभव बताया। इस दौरान स्कूल का माहौल काफी आत्मीय रहा।

Advertisement

error: Content is protected !!