रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

ऑपरेशन आघात- जशपुर जिले में गांजा का अवैध कारोबारी रामप्रकाश यादव गिरफ्तार




जशपुर 26 अगस्त (रमेश शर्मा)

जशपुर जिले में नशे का कारोबार के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के द्वारा आपरेशन आघात चला कर लगातार बदमाशों को पकड़ कर जेल भेजा जा रहा है।

आज बागबहार थाना क्षेत्र का कुकर गांव में निगरानी बदमाश रामप्रकाश यादव के घर दबिश देकर पुलिस की टीम ने साढ़े चार लाख रुपए का अवैध गांजा जप्त किया।

पुलिस ने आरोपी के घर और  स्कार्पियो वाहन में छिपाकर रखा  बाढ़ चार किलो गांजा जब्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

   पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने नशे का कारोबार करने वाले बदमाशों के विरुद्ध गांव गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

क्या बताया जशपुर एस पी ने


     अवैध शराब, गांजा जैसे नशीले पदार्थों का कारोबार करने पर विराम लगाने की खातिर आपरेशन आघात नाम से विशेष अभियान शुरू कर रखा है। इसके तहत मुखबिरों से सूचना मिलते ही बदमाशों को दबोचकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
   पुलिस अधीक्षक की इस सख़्त कार्रवाई से पहली बार बदमाशों में भय व्याप्त हुआ है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Advertisement

error: Content is protected !!