रायगढ़। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती पर इस साल भी 17 सितंबर को जिंदल स्टील में शहर के प्रसिद्ध छायाकार कमल शर्मा फोटो प्रदर्शनी लगाएंगे। इसमें जिंदल स्टील की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा व कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल की प्लांट विजिट सहित अन्य गतिविधियों की पूरी झलक देखने को मिलेगी। विशेषकर, बीते सालभर के नवीन फोटोग्राफ्स इस फोटो प्रदर्शनी के आकर्षण के केंद्र होंगे। इसका शुभारंभ जिंदल स्टील के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची बंद्योपाध्याय, एक्सिक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट संजीव चौहान सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में करेंगे।

शहर के ख्यातिप्राप्त फोटोग्राफर, रायगढ़ दृष्टि व केके फिल्म्स के डायरेक्टर कमल शर्मा पिछले 30 सालों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वे पिछले कई वर्षो से जिंदल स्टील में विश्वकर्मा जयंती पर फोटो प्रदर्शनी लगाते आ रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि इस बार भगवान विश्वकर्मा जयंती पर जिंदल स्टील के मेन गेट तिरंगा झंडा के सामने एचआर आफिस के पास फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
यह प्रदर्शनी जिंदल स्टील के अधिकारी रामकिशोर जिंदल व एचआर अधिकारी आशीष गेरा के मार्गदर्शन में लगाई जा रही है। इस फोटो प्रदर्शनी में जिंदल स्टील की अब तक की विकास यात्रा के साथ चेयरमैन नवीन जिंदल के जीवनवृत्त की संपूर्ण झलक देखने को मिलेगी। फोटो प्रदर्शनी को देखने कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विश्वकर्मा जयंती पर आने वाले ग्रामीणों की भारी भीड़ आती है। इस बार की फोटो प्रदर्शनी में कई नए फोटोग्राफ्स भी देखने को मिलेंगे, जो पिछले एक साल के दौरान जिंदल स्टील चेयरमैन नवीन जिंदल के रायगढ़ प्रवास व कंपनी के अन्य गतिविधियों से संबंधित हैं।
कमल शर्मा ने बताया कि फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन 17 सितंबर को सुबह 9 बजे जिंदल स्टील के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची बंद्योपाध्याय करेंगे।साथ मे संजीव चौहान,रामकिशोर जिंदल,आशीष गेरा, हेमन्त वर्मा, पारश पाठक, एव इस अवसर पर जेएसपी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी एव ग्रामीण अंचल नागरिक व रायगढ शहर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। उसके बाद प्रदर्शनी दिनभर आमजनों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।















