रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

शिक्षा विभाग में निलंबित कर्मचारी नानपति प्रधान को बगैर बहाल के ही जिला मुख्यालय में किया संलग्न

जशपुर 12 फरवरी   ( रमेश शर्मा )
जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में इन दिनों कलेक्टर के आदेश को दरकिनार रख कर मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है।
   दरअसल,  शिक्षा विभाग के कुंजारा हाईस्कूल में पदस्थ सहायक ग्रेड – 2 के कर्मचारी नानपति राम प्रधान को अनियमितता के मामले में कलेक्टर ने बीते वर्ष 23 जून 2025 को  निलंबित कर बगीचा विकास खंड में संलग्न करने के निर्देश दिए थे। लेकिन विडंबना यह है कि  निलंबित कर्मचारी नानपति प्रधान को बगैर बहाल के ही जिला मुख्यालय में संलग्न कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी का इस तरह मनमाना रवैया के बाद यहां की अव्यवस्था का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।बताया जाता है कि कलेक्टर व्दारा निलंबित कर्मचारी को स्थापना शाखा में ही बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में इसी तरह का मनमाना रवैया से विभाग के अनेक महत्वपूर्ण कार्यों में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। बताया जाता है कि बगीचा, पत्थलगांव, कांसाबेल विकास खंड मे दो दर्जन से अधिक स्कूलों में शिक्षकों की पदोन्नति का काम अधर मे लटका हुआ है। बगीचा विकास खंड में शिक्षकों सेवानिवृत्ति के भी कार्य  को लंबित बस्तो मे बंद कर दिया गया है। इससे शिक्षकों मे आक्रोश व्याप्त है।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!