रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

पत्थलगांव का बालाझारबांध के गहरे पानी में डूब रही बेटी को बचाने के प्रयास में मॉं की भी दर्दनाक मौत

पत्थलगांव 17 मई. (रमेश शर्मा)

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बालाझर स्थित घोघरा डैम में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां डैम में नहाने गई गर्भवती मां और उसकी मासूम बेटी की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई,

मिली जानकारी के अनुसार सुकांती तिग्गा (35 वर्ष) अपनी बेटी के साथ डैम में नहाने पहुंची थी। इसी दौरान मॉं ने गहरे पानी में डूब रही बेटी को देखकर उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन दुर्भाग्यवश मॉं अपनी बेटी को गहरे पानी में डूबने से नहीं बचा पाई बल्कि स्वतः भी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे के दौरान मॉं सहित 8 वर्षीय मिनाक्षी की पानी में डूबने से मौत हो गई।अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डैम में तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद गर्भवती महिला और उसकी बेटी के शव को पानी से बाहर निकाला गया।मां-बेटी की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पत्थलगांव पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

error: Content is protected !!