रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जशपुर पुलिस ने 22 लाख रुपए से अधिक की अवैध शराब जब्त की ; पंजाब के दो तस्कर भी गिरफ्तार

जशपुर नगर  08 अक्टूबर  (रमेश शर्मा)   जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को आज हरियाणा से बिहार के लिए लाई जा रही लाखों रुपए की अवैध शराब के साथ पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार करने की एक और बड़ी सफलता मिली है।
   इसके पहले बिहार के लिए नशे का कारोबार करने के तीन अन्य बड़े मामलों में भी जशपुर पुलिस ने बदमाशों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

क्या कहते हैं जशपुर पुलिस अधीक्षक

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुराने पैटर्न की तरह इस बार भी हरियाणा दिल्ली से होकर शराब माफिया इस काम को अंजाम देने में जुटा हुआ था। पंजाब स्थित तरणताल जिले के तस्करों की सूचना मिलते ही पुलिस ने यहां अपनी घेराबंदी तेज कर दी थी। जिसमें पुलिस को फिर से नशे का कारोबार करने वालों की कमर तोड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
    पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर हरियाणा दिल्ली के रास्ते से सभी टोल नाकों से तस्करों की सूचना एकत्रित करनी शुरू कर दी है। पंजाब के तस्करों से पुलिस को कई अहम सुराग मिलने के बाद इस मामले में पुलिस को नया खुलासा होने की संभावना बढ़ गई है।
 

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!