जशपुर 09 नवंबर ( रमेश शर्मा )
जशपुर जिले में एक महिला पर जादू टोना का आरोप लगा कर मारपीट और प्रताड़ित करने के मामले में दुलदुला थाना पुलिस ने राजधानी रायपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक फूलचंद सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आज बताया कि आरोपी सहायक उप निरीक्षक की पत्नी सुनीता भगत अगस्त माह में खेती का कार्य कराने दुलदुला क्षेत्रांतर्गत गृह ग्राम भिंजपुर आईं थी,यहां से वापस रायपुर लौटने पर सुनीता भगत का स्वास्थ्य खराब हो गया था। उन्होंने बताया कि रायपुर में एक हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान 30 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गई थी, सुनीता भगत की मृत्यु के पश्चात उसे, ग्राम भिंजपुर में ही लाकर दफन कफ़न किया गया था,
बाद में मृतिका के पति फूलचंद के द्वारा इस मामले के अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गांव के बैगा से सम्पर्क किया गया। बैगा व उसके साथियों ने शमशान में तंत्र मंत्र किया गया व बताया गया कि भिंजपुर ग्राम की ही महिला फ़ौसी बाई के द्वारा किए गए जादू टोना की वजह से ही सुनीता भगत की मृत्यु हुई है इस पर आरोपी फूलचंद राम अपने अन्य साथियों को लेकर , फ़ौसीबाई के घर गया व टोनही का आरोप लगाते हुए महिला फ़ौसी बाई से मारपीट की गई।

पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर जादू टोना के इस मामले की विवेचना की गई ,जिसके बाद दुलदुला थाना पुलिस ने आरोपी 1. गायत्री भगत,
2. फूलचंद ,3. विष्णु भगत
3. विष्णु भगत4. अनिता भगत
4. अनिता भगत
5. रमेश भगत
6. ललिता भगत
7. अंजना मिंज
8. तेलेस्फोर मिंज
के विरुद्ध दर्ज कर उन्हे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस मामले में आरोपी बैगा व उसके साथी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस पता साजी कर रही है, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
















