रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

रायगढ़: चिकित्सा महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस’


रायगढ़, 13 मई 2026/
स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सालय एवं संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय, रायगढ़ के नर्सिंग स्टाफ द्वारा बीते 12 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस’ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित इस गरिमामय समारोह में नर्सिंग समुदाय के अमूल्य योगदान और सेवा भाव को सम्मानित किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों ने बढ़ाया मनोबल
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार, संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. दुर्गाशंकर पटेल, उप-अस्पताल अधीक्षक डॉ. हरीश उरांव, डॉ. जया साहू एवं डॉ. अखिलेश बेहरा उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार में नर्सिंग स्टाफ की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को चिकित्सा व्यवस्था की “रीढ़” बताते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।


सप्ताह भर चलीं विभिन्न प्रतियोगिताएं
नर्स दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया। परिणामों की सूची इस प्रकार है:

फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान श्रीमती सुनैना सिंग दीक्षा वैष्णव, फेस पेंटिंग प्रथम अंजली रोजी, सीमा कुजूर बेस्ट आऊट ऑफ वेस्ट में सुनैना विशाल मसीह, सीमा कूजूर, रंगोली प्रतियोगिता में पुनम वैष्णव-पुष्पा पाटले एवं सीमा कूजूर-(प्रीति), पोस्टर प्रतियोगिता में ममता साव एवं सुनैना विशाल मसीह इसके आलावा प्रमुख रूप से फूड स्टॉल बिना कोई प्रतियोगिता के लगाकर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया। साथ ही समस्त नर्सिंग स्टॉफ को उपस्थित अतिथियों के द्वारा मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

इस सारे कार्यक्रम में सहायक नर्सिंग अधीक्षक एवं सभी नर्सिंग सिस्टर तथा स्टॉफ नर्स ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!