रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जशपुर वन मंडल में गुस्साए हाथियों ने फिर से मृतक किसान के घर पहुंच कर उत्पात मचाया ; किसान का अंतिम संस्कार में पहुंचे तीन परिजनों की दुपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

कुनकुरी 07 नवंबर ( रमेश शर्मा )
जशपुर वन मंडल के कुनकुरी वनपरिक्षेत्र में विचरण कर रहा जंगली हाथियों का दल काफी आक्रामक हो जाने से आधा दर्जन गांवों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महज तीन दिनों के भीतर हाथियों के हमले से दो किसानों की दर्दनाक मौत के जशपुर वन मंडल में इस वर्ष हाथियों के हमले से आठ जनहानि की घटनाओं के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है।

DFO शशि कुमार ने आज बताया कि एक दिन पहले कुनकुरी का गढ़ाकटा गांव के अपने खेत में रखवाली करने वाले किसान जोनस बाड़ा को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था, इसके बाद इन हाथियों ने फिर से मृतक किसान का अंतिम संस्कार के दौरान उसके घर पहुंच कर उत्पात मचाया। इस दौरान गुस्साए हाथियों ने मृतक किसान के घर शोक संवेदना के लिए पहुंचे उनके तीन परिजनों के दुपहिया वाहनों के साथ फसल को नुक्सान पहुंचाया है।

इस घटना के मद्देनजर वन विभाग ने प्रभावित गांवों में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिये हैं।
  कुनकुरी क्षेत्र में दूसरी बार हाथियों का हमला से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई थी। यंहा मृतक किसान के परिजनों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद इन हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया।

ग्रामीणों का कहना है कि गुस्साए हाथियों की रात भर समीप के जंगल में ही चिंघाड़ सुनाई देने से पूरे क्षेत्र में दहशत का वातावरण बना हुआ है।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!