रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

विधायक रायमुनी भगत, शौर्य प्रताप जूदेव  और भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा की मौजूदगी के साथ बगीचा में महत्वपूर्ण सिंचाई योजना का भूमिपूजन

बगीचा जशपुर 23 नवंबर ( रमेश शर्मा )
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य की लघु सिंचाई योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए कई सुदृढ़ पहल की हैं,
इसी के तहत जशपुर विधायक रायमुनी भगत की पहल से बगीचा तहसील में लगभग पांच करोड़ रुपए की लागत वाली गुरम्हाकोना व्यवपर्तन योजना के निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।


बगीचा में आज विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव और भारतीय जनता जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा की मौजूदगी में इस महत्वपूर्ण सिंचाई योजना का भूमिपूजन किया गया।
भाजपा के जिला महामंत्री  मुकेश शर्मा ने कहा कि पांच करोड़ रुपए से अधिक बजट वाली इस योजना से यंहा के सैकड़ों किसानों को दोहरी सिंचाई का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस सिंचाई योजना में छोटे स्तर पर जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं पर समुचित ध्यान केंद्रित किया गया है।
  विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार का उद्देश्य  “हर खेत को पानी” और “प्रति बूंद अधिक फसल” सुनिश्चित करना है बगीचा क्षेत्र में भी इस सिंचाई योजना से लगभग 150  हेक्टेयर किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा। ऐसी सिंचाई योजनाओं से सूखा प्रभावित क्षेत्रों में छोटे किसानों की आय बढ़ती है।
जिला प्रशासन उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने सिंचाई योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं , बगीचा में भी इस सिंचाई योजना से महिलाओं और छोटे किसानों को प्राथमिकता दी गई है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

Advertisement

error: Content is protected !!