रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

तमता में रक्तदाताओं की निस्वार्थ सेवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत – गोमती साय

पत्थलगांव 21 सितंबर

सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने
आज तमता एवं शेखरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया । ग्रामीण इलाकों में संचालित इन स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच कर ग्रामीणों से चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का जायज़ा लिया। स्थानीय नागरिकों के सुझाव पर चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस दौरान विधायक गोमती साय तमता में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुँचकर रक्तदान कर रहे सेवाभावी युवाओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।


  दूरस्थ अंचल में छत्तीसगढ़ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराने में निरंतर सतत सहयोग देने वाले पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना भी की
विधायक गोमती साय का तमता क्षेत्र का प्रवास के दौरान मण्डल अध्यक्ष  विशाल अग्रवाल, सरपंच संघ के अध्यक्ष  रोशन प्रताप सिंह, तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

गोमती साय ने तमता में कहा कि यंहा रक्तदाताओं की निस्वार्थ सेवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!