रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

व्यवसायी महिला के बैंक खाते से से 40 लाख रुपए की ठगी करने वाला बदमाश फिरोज खान गिरफ्तार…



पत्थलगांव 02 सितंबर (रमेश शर्मा)

जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की सक्रियता से आज पत्थलगांव पुलिस की टीम ने एक व्यवसायी महिला के खाते से 40 लाख रु. उड़ा देने वाले बदमाश फिरोज खान को गिरफ्तार किया है।

इस बदमाश के विरुद्ध रायगढ़ के कापू की एक व्यवसायी महिला यशोदा कुर्रे ने ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित महिला का पत्थलगांव स्थित  आईडीएफसी बैंक में चालू खाता क्रमांक 10170772636 ठगी होने की रिपोर्ट दी गई थी। महिला व्यवसायी यशोदा कुर्रे की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने साइबर टीम के माध्यम से सभी तथ्यों की जांच कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

     पुलिस की पूछताछ पर कोरबा जिले में रहने वाला आरोपी फिरोज खान ने अपराध स्वीकार कर लिया । इसके विरुद्ध प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है।
    इस बदमाश को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी विनीत कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक कमलेश्वर वर्मा व तुलसी रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी फिरोज खान

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!