रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जशपुर जिले के सरकारी हाईस्कूल में विद्यार्थियों को धार्मिक पुस्तक बाइबिल का वितरण करने का मामला

जशपुर 11 फरवरी (रमेश शर्मा)

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सरकारी हाईस्कूल में विद्यार्थियों को धार्मिक पुस्तक बाइबिल का वितरण करने का मामला मे आरोपी व्याख्याता के दीपक तिग्गा के विरुद्ध दो दिन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने से अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।
हालांकि फरसाबहार थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई स्कूल के प्राचार्य ने आरोपी शिक्षक दीपक तिग्गा की इस हरकत क़ो गलत ठहराया है तथा सरकारी स्कूल में इसे संवेदनशील मामला बताया है।  प्राचार्य ने इस की शिकायत मिलते ही आरोपी व्याख्याता को  कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
     स्कूल के प्राचार्य ने कक्षा ग्यारहवीं बारहवीं के 14 छात्र छात्राओं से बाईबिल बांटी गई पुस्तकें जप्त कर ली हैं। तथा  मामले की गंभीरता देखते शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को  लिखित जानकारी भेज दी है। लेकिन आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हो पाने से अभिभावकों मे जमकर नाराजगी देखने को मिल रही है।

  अभिभावकों का कहना है इसी विद्यालय में व्याख्याता पद पर पदस्थ दीपक तिग्गा अभी बोर्ड की परीक्षा से पहले जानबूझकर कर यह मनमाना कृत्य कर रहे हैं।  पढ़ाई के दौरान कक्षा में जाकर छात्र-छात्राओं को बाइबिल की पुस्तकें वितरित करने का मामला अब तुल पकड़ने लगा है।
प्राचार्य कार्यालय से जारी नोटिस के मुताबिक, 10 फरवरी को दीपक तिग्गा विलंब से विद्यालय पहुंचे और बिना प्राचार्य से मुलाकात किए सीधे कक्षा में चले गए। वहां उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाइबिल की पुस्तकें बांटना शुरू कर दिया था।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!