रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

बी ई ओ ने बैठक लेकर प्रधान पाठकों एवं संकुल समन्वयकों को दिए निर्देश….


जशपुर 03 अगस्त (रमेश शर्मा)
विकासखंड फरसाबहार में विकास खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश देवांगन द्वारा समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक  एवं प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक के प्रधान पाठकों की बैठक आयोजित की गई । बैठक में  सभी को यशस्वी जशपुर के निर्देशों के बारे में पुनः जानकारी दी गई। साथ ही जुलाई माह में मासिक परीक्षा के प्राप्त अंकों/ ग्रेड सी एवं डी प्राप्त विद्यालय की समीक्षा की गई जिसमे  सी एवं डी ग्रेड आने का कारण जाना गया और उसके अगले ग्रेड में जाने हेतु क्या प्रयास कर रहे हैं इस हेतु सभी प्रधान पाठकों से पूछा गया।
   अधिकांश प्रधान पाठकों द्वारा अनियमित उपस्थित को कारण बताया जिसमें हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की तरह वॉट्स पालक शिक्षक  एस एम सी प्रतिनिधि की वॉट्स  अप ग्रुप बनाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी शिक्षक सभी अनियमित रहने वाले छात्रों को आपस में बांटकर उनके पालक से निरंतर संपर्क करने हेतु कहा गया।
साथ ही प्रतिमाह शिक्षक – पालक बैठक आयोजित कर अनियमित छात्रों के पालको को अनिवार्यता उपस्थित कराने एवं सभी पालकों को मासिक परीक्षा के रिजल्ट बनाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Advertisement

error: Content is protected !!