रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

रुक्मणि विहार में बुजुर्ग दंपत्ति ने फहराया तिरंगा: एकता और सम्मान के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस पर्व..

रायगढ़ 26 जनवरी,रुक्मणि विहार कॉलोनी में आज 77 वां गणतंत्र दिवस बेहद उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की गौरवशाली परंपरा को जीवित रखते हुए, इस वर्ष भी कॉलोनी के मुख्य द्वार पर सामूहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बुजुर्गों के हाथों हुआ ध्वजारोहण
इस वर्ष का समारोह विशेष रूप से स्मरणीय रहा,जहाँ कॉलोनी के सबसे सम्मानित और बुजुर्ग दंपत्ति रामनिवास गर्ग एवं श्रीमती विमला देवी गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, सुबह ठीक 08:30 बजे इनके हाथों राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
जैसे ही तिरंगा आकाश में लहराया, पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गुंजायमान हो उठा।

सामुदायिक सद्भाव की मिसाल
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित रहवासियों को संबोधित करते हुए समस्त अतिथियों ने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और कॉलोनी में आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया वहीं कालोनी समिति के द्वारा अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि ये एक अवसर है हम सबको अपने स्वयं को धन्य महसूस करने का कि हम इस विशाल संस्कृति और विराट सभ्यता वाले भारत देश के नागरिक हैं। अनेकता में एकता के सूत्रवाक्य को दोहराते हुए उन्होंने कालोनी वासियों से इसी प्रकार प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने और समिति का मार्गदर्शन करने की अपील की तत्पश्चात सभी उपस्थित जनों को प्रसाद का वितरण किया गया।

भारी संख्या में उमड़े रहवासी
समारोह में कॉलोनी के बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समय की पाबंदी और व्यवस्थित आयोजन ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। रहवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों के हाथों ध्वजारोहण कराना समाज में उनके महत्व और सम्मान को प्रदर्शित करता है।

Advertisement

error: Content is protected !!