रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

पुरी स्थित जगन्नाथपुरी धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

पुरी 06 जनवरी ( रमेश शर्मा )

देश का प्रमुख जगन्नाथपुरी पुरी धाम स्थित पुरुषोत्तम वाटिका में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां पर पासोरिया बालाजी परिवार व्दारा 05 जनवरी से 11 जनवरी 2026 इस कथा का भव्य आयोजन किया गया है। इसमें वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक भागवताचार्य स्वामी हरिकृष्णानन्द जी बेहद सरल शब्दों में अमृत बरसा रहे हैं।

इस भव्य आयोजन में प्रथम दिवस पवित्र कलश के उपरांत शिव पार्वती विवाह का विस्तार से कथा वाचन किया गया। भगवान शिव और पार्वती जी का रुप धारण कर शानदार प्रस्तुति की श्रध्दालुओं ने खूब सराहना की। दूसरे दिन कथा वाचक भागवताचार्य स्वामी हरिकृष्णानन्द जी ने सुखदेव जी के आगमन पर काफी सरल ढंग से वर्णन कर सभी श्रध्दालुओं को भावविभोर कर दिया था। कथा के दौरान गीत और संगीत पर दर्शक झूम उठे थे।
   इस आयोजन में ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य सहित काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!