रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

नदी तालाब के घाटों पर लौटी रौनक.. व्रतियों ने रखा उपवास..सूर्यास्त के समय की पूजा…विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने लगाया सेवा स्टाल….कल सूर्योदय के समय भी होगी पूजा…छठ महापर्व की धूम..देखें वीडियो


अंकित गोरख की खास रिपोर्ट

रायगढ़ – 27 अक्टूबर यानी सोमवार शहर एवं आसपास के नदी तालाबों के घाट पर छठ पूजा के लिए व्रतियों की भीड़ लगी हुई है सपरिवार महिलाओं ने सूर्य आराधना के साथ छठ मैया की पूजा करते हुए उपवास भी विधि विधान के साथ किया ।

केलो नदी के घाट पर पूजा करती व्रती महिलाऐं


नदी तालाबों में पूजा के लिए समितियों के द्वारा व्यापक रूप से व्यवस्था की गई है महापर्व के पूर्व ही सफाई एवं सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान दिया गया है।


विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने लगाया सेवा स्टालप्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के निकट रायगढ़ विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने सेवा स्टाल लगाकर आने जाने वाले लोगों को चाय पानी बिस्किट आदि सामग्रियों का वितरण किया एवं व्यवस्था में सहयोग करते हुए आवागमन को भी नियंत्रित किया।



कल सुबह भी सूर्योदय के समय होगी पूजा – चार दिनों तक चलने वाले महापर्व के अंतिम दिवस प्रातः सूर्योदय के समय भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ मैया का आशीर्वाद लिया जाएगा जिसके लिए अल सुबह लगभग 04 बजे से व्रती महिलाऐं परिवार के साथ घाट पर पहुंचना शुरू हो जाएंगी।


फिलहाल शहर में दशहरे दीपावली के आगमन के साथ ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है लगातार इन त्योहारों में विभिन्न प्रकार के रंगों की रोशनी के साथ परंपराओं का मेल देखते ही बन रहा है और खुशियों का ये पर्व मानो एक नई ऊर्जा का संचार कर रहा है और लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!