रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

रायगढ़ शहर में अवैध पटाखा बिक्री पर रोक लगाने की मांग…!!

फुटकर पटाखा व्यापारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन..

निर्धारित स्थानों के अलावा बिक्री का लगाया आरोप..!!


रायगढ़, 21सितंबर – रायगढ़ शहर में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री किए जाने का आरोप लगाते हुए समस्त फुटकर पटाखा व्यापारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

संघ ने निर्धारित लाइसेंस प्राप्त स्थानों के अलावा अन्य जगहों पर पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने तथा ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया है।


ज्ञापन में संघ ने बताया कि प्रशासन द्वारा पटाखा बिक्री के लिए निर्धारित स्थानों पर लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसके बावजूद शहर के कुछ व्यापारी कथित रूप से बिना अनुमति अन्य स्थानों पर पटाखों की बिक्री कर रहे हैं। संघ का कहना है कि इससे लाइसेंसधारी व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और आम लोगों में भी भ्रम की स्थिति बन रही है।

व्यापारियों ने शहर के कोतरा रोड सोनिया नगर, संजय कॉम्पलेक्स, पुराना सदर बाजार तथा गौरी शंकर मंदिर के आसपास सहित अन्य स्थानों पर अवैध पटाखा बिक्री की शिकायत की है। संघ ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदार घरों अथवा शहर के मध्य और रिहायशी क्षेत्रों में स्थित दुकानों से पटाखे बेच रहे हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।


ज्ञापन में जिला प्रशासन से मांग की गई है कि शिकायत में बताए गए स्थानों पर जांच एवं छापामार कार्रवाई की जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित स्थानों के अलावा होने वाली पटाखा बिक्री पर रोक लगाई जाए।
समस्त फुटकर पटाखा व्यापारी संघ ने प्रशासन से नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और लाइसेंसधारी व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।

Advertisement

error: Content is protected !!