रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

अंगूठा लगवाकर भी नहीं दिया राशन… शिकायत के बाद दुकान हुई सस्पेंड..!!

धरमजयगढ़ विकासखंड के साजापाली ग्राम की राशन दुकान संचालक समूह की मनमानी...

हितग्राहियों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई…

रायगढ़ डेस्क/ – 12 सितंबर, धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम साजापाली में अगस्त माह का राशन नहीं बांटे जाने की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर प्रशासन ने उचित मूल्य दुकान को निलंबित कर दिया है।

जिला खाद्य विभाग के अनुसार, हितग्राहियों से फिंगर लेने के बावजूद राशन वितरण नहीं किया गया था। मामले में दुकान संचालक ज्योति महिला स्व-सहायता समूह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।



हितग्राहियों की सुविधा के लिए अगस्त माह का राशन अब चिड़ोडीह कॉलोनी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से वितरित कराया गया। प्रशासन ने राशन वितरण में लापरवाही पर आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Advertisement

error: Content is protected !!