रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

हंसमुख व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी हरदिल अजीज ओम शर्मा कुनकुरी का दुःखद निधन…

ओम शर्मा (कुनकुरी)


कुनकुरी/जशपुर,26 अगस्त – जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्रद्धेय श्री रमेश शर्मा जी के देवलोकगमन गमन की पीड़ा को लोग अभी भूल भी नहीं सके थे कि आज दोपहर एक बहुत ही हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ.. कि…जशपुर जिले के एक और जिंदादिल और हरदिल अजीज वरिष्ठ पत्रकार श्री ओम शर्मा जी कुनकुरी के देहावसान की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया…एकाएक सुनकर किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ओम शर्मा हमारे बीच अब नहीं रहे..

सभी के सुख दुख का ख्याल रखने वाले सोशल मीडिया में बेहद सक्रिय रहकर कमेंट करने वाले लोकप्रिय व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी ओम शर्मा का इतनी कम उम्र में चले जाना मित्रों एवं परिवारजनों के लिए बेहद पीड़ादायक हैं…


राजकाज न्यूज परिवार की ओर से उन्हें भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि.. शत-शत नमन.. ऊं शांति…ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें….. परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें…..

Advertisement

error: Content is protected !!