रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

होटल व्हाइट रोज के संचालक व मैनेजर पर मारपीट का मामला दर्ज: कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई…

अंकित गोरख की रिपोर्ट
रायगढ़: पड़ोसी से विवाद पड़ा भारी, होटल संचालक सूरज सिंह पर मुकदमा…
शराब की बोतलें फेंकने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो लोगों पर केस दर्ज…

शहर के विवादित होटल व्हाइट रोज के संचालक सूरज सिंह एवं उसके मैनेजर के खिलाफ कोतवाली थाना में मारपीट और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

मामला कोतरा रोड क्षेत्र के निवासी अरुण अग्रवाल एवं उनके पुत्र के साथ हुए विवाद से जुड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल व्हाइट रोज में आने वाले कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अरुण अग्रवाल के घर के आंगन में शराब की खाली बोतलें फेंकी जाती रही हैं, इस बात को लेकर अरुण अग्रवाल और होटल संचालक सूरज सिंह के बीच लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान सूरज सिंह और उसके मैनेजर ने अरुण अग्रवाल एवं उनके पुत्र के साथ मारपीट की। घटना में अरुण अग्रवाल के सिर पर गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद अरुण अग्रवाल द्वारा कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत की जांच के उपरांत पुलिस ने होटल संचालक सूरज सिंह और उसके मैनेजर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा दोनों पक्षों से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। :::

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!