रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

रायगढ़ में ‘लव जिहाद’ का बड़ा खुलासा: दो हिंदू महिलाओं को झांसा देने वाला दिल्ली का सलीम गिरफ्तार, खुद प्रोटेक्शन मांगने पहुंचा था SSP दफ्तर..!!

अंकित गोरख की खास रिपोर्ट

लव जिहाद के मामले में पहले वसीम और उसके बाद… फेरीवाला शातिर निकला..सलीम..!!

रायगढ़/खरसिया: 06 जून,
रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और पहचान छिपाकर महिलाओं को जाल में फंसाने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वसीम नाम के आरोपी के बाद अब दिल्ली का रहने वाला सलीम पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी फेरीवाले का काम करता है और उसका दिल्ली में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। यह शातिर आरोपी खुद को खतरे में बताकर रायगढ़ एसएसपी से प्रोटेक्शन (सुरक्षा) मांगने पहुंचा था, लेकिन अपनी ही चालाकी के जाल में फंस गया।

दो हिंदू महिलाओं से एक साथ धोखा: एक को बनाया ATM, दूसरी की संपत्ति पर नजर

पुलिस जांच और पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी सलीम के काले कारनामों का पर्दाफाश हुआ है। वह एक साथ दो हिंदू महिलाओं की जिंदगी से खेल रहा था:

पहली हिंदू महिला (06 वर्षों से शिकार):

आरोपी पिछले 6 साल से इस महिला के साथ रह रहा था और उसका आर्थिक रूप से ‘एटीएम’ की तरह इस्तेमाल कर रहा था।

दूसरी हिंदू महिला (03 वर्षों से लिव-इन, 16 साल बड़ी):

आरोपी पिछले 3 साल से इस महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। यह महिला उम्र में आरोपी से 16 साल बड़ी है और शातिर सलीम की नजर उसकी संपत्ति पर गड़ी हुई थी।

मंदिर में शादी का नाटक और धर्म परिवर्तन का षडयंत्र

आरोपी ने दोनों ही महिलाओं से शादी का झूठा वादा किया था। अपनी असलियत छिपाने और हिंदू समाज में घुसपैठ करने के लिए उसने मंदिर जाकर विवाह करने का ढोंग भी रचा था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पिता ने भी एक हिंदू लड़की से विवाह किया था, और आरोपी भी इसी ढर्रे पर हिंदू धर्म की महिलाओं को निशाना बनाने के षडयंत्र में लगा हुआ था।

एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर गिरफ्तारी

जब मामला रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह के समक्ष आया, तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत पर खरसिया थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील: पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अजनबी पर बिना पूरी जांच-पड़ताल किए भरोसा न करें और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Advertisement

error: Content is protected !!