रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल अरुण कुमार पांडेय बने PCCF एवं वन बल प्रमुख , जशपुर में सर्प उद्यान केंद्र और हरियाली की पहचान को मिलेगी गति

रायपुर, 27 मई (रमेश शर्मा )

छत्तीसगढ़ शासन ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी अरुण कुमार पांडेय को नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है।

वन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी अरुण कुमार पांडेय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अरुण कुमार पांडेय लंबे समय से वन विभाग में अहम जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक उनकी प्रशासनिक पकड़, फील्ड अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने उन पर भरोसा जताया है।

माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में वन विभाग की कार्यप्रणाली, वन संरक्षण और प्रशासनिक समन्वय को नई दिशा मिलेगी।चूंकि जशपुर जिले की भौगोलिक स्थिति से भलिभांति परिचित होने के कारण यंहा वनों की हरियाली और फरसाबहार सर्प उद्यान की लंबित परियोजना पर जल्दी ही काम शुरू होने की संभावना है

Advertisement

error: Content is protected !!