रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

शहर के अधिकांश इलाकों में बिक रही अवैध शराब…!!! अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर क्या सच में नहीं पड़ रही है पुलिस की नजर…??!!!

अंकित गोरख की रिपोर्ट
रायगढ़ 14 अक्टूबर – रायगढ़ शहर में अंदर कहें या बाहर इन नशे के सौदागरों का जाल बहुत तेजी से फैल रहा है। जगह जगह कच्छी महुआ शराब बनाने की खबरें मिल रही हैं विगत दिनों कोतवाली के अंतर्गत टिकरापारा इंदिरा नगर के एक युवक को कच्ची महुआ शराब के साथ धरा गया था और ऐसे प्रकरण लगातार बढ़ रहे हैं।

पर क्या सच में पुलिस की नजर उन माफियाओं पर नहीं पड़ पा रही है जो इसके सूत्रधार हैं..??!! या ये माफिया अपने रसूख के दम पर इतनी बड़ी हिमाकत कर रहे है क्योंकि यदि पुलिस कप्तान अपनी टीम को इन माफियाओं की मुश्कें कसने का आदेश देते हैं तो किसी की क्या मजाल जो जंगल में या घर में कच्ची शराब बनाने के लिए एक सिगड़ी भी जला सके परन्तु यहां आजकल प्रायः हर थाना क्षेत्रों में ये अवैध भट्ठियां बड़ी जोर शोर से चल रही है और नशे के इस कारोबार ने शहर में अपने पैर पसार लिए हैं…!!!

शासन को इस नियंत्रण करने के लिए एक व्यापक अभियान चलाकर इनको साफ करना होगा क्योंकि इन्हीं कारणों से शहर में अपराधों का ग्राफ पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!