रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जशपुर जिला भाजपा अध्यक्ष ने जारी की मंडल प्रभारियों की नई सूची ; पत्थलगांव की जिम्मेदारी आनंद शर्मा को सौंपी गई

पत्थलगांव 03 मई ( रमेश शर्मा )
भारतीय जनता पार्टी के जशपुर जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने एवं मंडलों में पार्टी कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु जिला अंतर्गत सभी मंडलों के लिए मंडल प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी गई है।इसके तहत जशपुर शहर, जशपुर ग्रामीण, पत्थलगांव शहर एवं ग्रामीण सहित जिले के सभी मंडलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

जारी सूची के अनुसार जिले के विभिन्न मंडलों में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो अपने-अपने मंडलों में संगठनात्मक कार्यक्रमों, बैठकों एवं पार्टी गतिविधियों का समन्वय करेंगे।

जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि मंडल प्रभारियों की नियुक्ति से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने में सहायता मिलेगी तथा पार्टी की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गति आएगी।

जारी सूची में कुनकुरी शहर, कुनकुरी ग्रामीण, दुलदुला, तपकरा, फरसाबहार, जशपुर शहर, जशपुर ग्रामीण, पत्थलगांव शहर एवं ग्रामीण सहित जिले के सभी मंडलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

जिलाध्यक्ष ने सभी नियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!