रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

पत्थलगांव वन परिक्षेत्र का पीठाआमा क्षेत्र में 08 शावकों समेत 30 हाथियों का दल सक्रिय: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट..!!

रमेश शर्मा की खास रिपोर्ट..

पत्थलगांव – 14 मई,

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले मे पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में एक साथ 30 हाथियों की आमद ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि वन मंडल अधिकारी शशि कुमार के मार्गदर्शन में समुचित सतर्कता बरती जा रही है। इसके बावजूद ग्रामीणों की भीड़ हाथियों के नजदीक पहुंच जाने से जनहानि के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है।

गुरुवार को यंहा कोतबा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में 30 जंगली हाथियों का इस विशाल दल की निगरानी के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी कृपा सिंधु पैंकरा ने पत्थलगांव के खाडामाचा परिसर में वन कर्मियों के दो दलों को चौबीस घंटों के लिए तैनात कर दिया है, जिससे क्षेत्र में ग्रामीणों को लगातार अग्रिम सूचना देकर जनहानि से बचाया जा रहा है।

हाथियों का कुनबा और उनकी हलचल

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सप्ताह से हाथियों के इस दल को परिसर खाडामाचा के कक्ष क्रमांक RF 986 के जंगलों में विचरण करते देखा जा रहा है। तथा आसपास के रिहायशी इलाकों में तत्काल सतर्क किया जा रहा है। इस दल में 4 नर हाथी, 18 मादा हाथी और 8 शावक शामिल हैं।

प्रभावित गांव और नुकसान का आकलन

हाथियों के इस दल के आने से खाडामचा, हरदीझरिया, पिठाआमा, राजाआमा, खमगड़ा, महेशपुर और काडरों जैसे गांव सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। वन विभाग मे बीट गार्ड डनसेना सहित दो अलग अलग टीमें मौके पर तैनात हैं और हाथियों द्वारा किए गए फसल तथा मकानों के नुकसान का तत्काल प्रारंभिक आकलन किया जा रहा है।

वन विभाग की चेतावनी और मुनादी

वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है, जिसमें ग्रामीणों को निम्नलिखित हिदायतें दी गई हैं:

किसी भी कार्य हेतु अकेले जंगल की ओर न जाएं।

राजाआमा और खाडामाचा वन मार्ग का उपयोग फिलहाल पूरी तरह बंद रखें।

हाथियों के करीब जाने या उन्हें छेड़ने की कोशिश न करें।

रात के समय घरों से बाहर निकलने से बचें और उजाले का पर्याप्त प्रबंध रखें।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परिक्षेत्र अधिकारी कृपासिंधु पैंकरा ने बताया कि पत्थलगांव का अमला हाथियों की पल-पल की लोकेशन पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और विभाग के निर्देशों का पालन करें।

Advertisement

error: Content is protected !!