जशपुर 27 अप्रैल (रमेश शर्मा)
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के 9 कर्मचारियों जो आगामी 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त होने से पहले ही पीपीओ पेंशन स्वीकृत आदेश सहित शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया और उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंन्हा ने बताया कि कलेक्टर श्री व्यास के मार्गदर्शन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का तीन माह से प्रकिया शुरू कर दिया गया था।
इसके लिए सभी विकास खंडों के बीईओ की समीक्षा बैठक लेकर शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का कागजी कार्यवाही पूरी की गई है।
ताकि सेवानिवृत्त होने पर पेंशन, अवकाश नकदीकरण सहित सभी पैसा समय पर मिल जाए।

शिक्षा विभाग अंतर्गत जिले के 09 कर्मचारी 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर के व्यायाम शिक्षक संजीव शर्मा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राझडिपा के प्रधान पाठक क्लेमेंट खलखो, शासकीय प्राथमिक शाला सरईटोली के प्रधान पाठक जयराम सिदार, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डोड़ापानी के उच्च वर्ग शिक्षक अनिल कुमार दुबे, शासकीय प्राथमिक शाला ढोढ़ीबहार के प्रधान पाठक टापूनाथ साय पैंकरा, शासकीय प्राथमिक शाला फरदबहार के प्रधान पाठक मंत्री साय पैंकरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरकछार के प्रधान पाठक मैकल सतीश कुमार खलखो, शासकीय उ.मा. वि. करडेगा के व्यायाम शिक्षक डेविड मिंज और शासकीय कन्या उ.मा.वि. कुनकुरी के व्याख्याता श्रीमती सुमन खलखो शामिल थी । इस अवसर पर
जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिन्हा, प्राचार्य संकल्प विनोद गुप्ता , प्राचार्य डाइट एम.जेड.यू. सिद्दीकी उपस्थित रहे ।















