रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

राष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप 2026: सेंट जेवियर्स स्कूल रायगढ़ ने लहराया जीत का परचम..

अंकित गोरख की रिपोर्ट…
रायगढ़,17अप्रैल- अयोध्या स्थित रामायण विश्वविद्यालय में 11–12 अप्रैल को राष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन YSF द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स स्कूल, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वू होंग येन, राष्ट्रीय सचिव डॉ. शिवम मिश्रा तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विश्वास त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता में Best Coach Award खुशबू तिवारी को प्रदान किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

जिसमें ऐश्वर्य दर्शन ने Artistic योग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया, वहीं राध्या अम्बिवन ने Artistic योग में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।

इसके अतिरिक्त सिद्धि जैन, रोशनी भोग तथा रोमिक साहू ने भी योग प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किए।

यह प्रतियोगिता सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक रही और विद्यालय के लिए गर्व का विषय बनी।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!