रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जशपुर जिले में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आज पत्थलगांव पहुंचा ” इसरो का स्पेस ऑन व्हील्स “

पत्थलगांव 07 अप्रैल (रमेश शर्मा)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जागरूकता और अध्ययन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अन्वेषण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस कड़ी में विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और इसरो की उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम से सुसज्जित वाहन पत्थलगांव पहुंचा।

पत्थलगांव विकास खंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य ने बताया कि विज्ञान भारती के सहयोग से आय़ोजित जिले के सभी विकासखंडो के विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम का लाभ मिलेगा। श्री आर्य ने बताया कि स्पेस साइंस व टेक्नोलॉजी के मॉडल्स और कॉन्सेप्ट्स से सुसज्जित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का विशेष वाहन जिले के सभी विकासखण्डों के प्रमुख विद्यालयों का भ्रमण करेगा। स्पेस आन व्हील्स कार्यक्रम के लिए विज्ञान भारती के सदस्य भी उपस्थित रहते हैं।

7 अप्रैल से प्रारंभ होने वाला यह कार्यक्रम पूरे 14 दिनों तक जिले में चलेगा आज पत्थलगांव से इसकी शुरुआत की गई। जशपुर जिले मे हजारों मेघावी विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा।

पत्थलगांव शिक्षा अधिकारी आर्य ने बताया कि विद्यालयों में इसरो के इस विशेष वाहन के भ्रमण के दौरान अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित जानकारियां, वाहन में सुसज्जित स्पेस मॉडल्स-चंद्रयान, मंगलयान, आरएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी, रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट, कम्यूनिकेशन सैटेलाइट, नेविगेशन सैटेलाइट और उनकी कार्यप्रणाली व संभावनाओं के विषय में विद्यार्थियों को विस्तार के साथ बताया जा रहा है। फैसिलिटेटर के रूप में भौतिकी के व्याख्याता और वॉलिंटियर्स भी उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

error: Content is protected !!