जशपुर 13 अक्टूबर
जशपुर जिले में कांग्रेस पार्टी का ‘संगठन सृजन अभियान’ को लेकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है, इस बार कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर के पदाधिकारियों का चयन की बात से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है। जशपुर जिला कांग्रेस पार्टी में कुछ कर दिखाने के क्रम में पार्टी के उर्जावान कार्यकर्ता विनयशील गुप्ता ने भी जिला अध्यक्ष पद की खातिर अपनी दावेदारी कर दी है।

कुनकुरी नगर पंचायत से कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष विनयशील गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है। और संगठन सृजन यह अभियान विशेष रूप से लोकतांत्रिक तरीके से जिला कांग्रेस कमेटियों के पुनर्गठन पर केंद्रित है, ताकि राहुल गांधी की सोच—जो समावेशी, युवा-केंद्रित और कार्यकर्ता आधारित संगठन निर्माण पर जोर देती है,इसको धरातल पर उतारा जा सके।
विनयशील गुप्ता ने बताया कि राहुल गांधी ने गुजरात से इसकी शुरुआत की और बाद में मध्य प्रदेश, हरियाणा जैसे राज्यों में इसे विस्तार दिया।विनयशील गुप्ता का कहना है कि कांग्रेस की इस ‘विचारधारा का आंदोलन’ बनाना चाहिए, जहां जिला अध्यक्ष जैसे पदों पर ऊर्जावान, निष्पक्ष और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिले।
जिला अध्यक्षों का चयन आम कार्यकर्ताओं की राय, फीडबैक और निष्पक्ष प्रक्रिया से होगा। इसमें युवा, महिलाएं, SC/ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्गों को प्राथमिकता दी जा रही है।
पहले जिला स्तर, फिर ब्लॉक, मंडल, बूथ तक। प्रत्येक चयनित नेता को प्रशिक्षण और मासिक मूल्यांकन दिया जाएगा।















