जशपुर ( बगीचा ) 04 अप्रैल (रमेश शर्मा)
जशपुर जिले के बगीचा में आज स्कूली छात्रा की परीक्षा देकर लौटते समय चक्कर खाकर गिर जाने से मौत हो गई। यह बच्ची अपनी सहेलियों के साथ हंसते खेलते घर आ रही थी, तभी रास्ते में अचानक चक्कर खाकर गिरी और उसकी मौत हो गयी।
बगीचा विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल ने बताया कि मृतक छात्रा का नाम सुमन बाई पिता शंकर राम बगीचा वार्ड क्रमांक 1 उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतिका बच्ची स्कूल से अपने घर लौट रही थी। इस मामले में उच्च अधिकारी को प्रतिवेदन भेज कर अवगत कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची 7 वी क्लास की छात्रा थी, और सुबह तैयार होकर बगीचा के शासकीय कन्या स्कूल से वापस पैदल अपनी सहेलियों के साथ आ रही थी, तभी वह घर से 200 मीटर दूर मुख्य आर्ग पर थी, कि अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी, आनन फानन में लोगों ने बगीचा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया, फिलहाल पुलिस घटना को लेकर सिर्फ जांच की बात की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

















