रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का दो दिवसीय प्रवास के बाद दिखने लगी पार्टी की गुटबाजी

जशपुर 24 मार्च (रमेश शर्मा)

जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में दो दिवसीय गांव चलो अभियान पूरा होते ही यंहा कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी स्पष्ट दिखने लगी है.कुछ कांग्रेस नेताओं ने बैठक के दौरान उपेक्षा का आरोप लगाया है वहीं कुछ जिम्मेदार नेता अपनी औपचारिक उपस्थिति के बाद दूरी बनाए हुए देखे गए। जशपुर जिले में कांग्रेस नेताओं की इस गुटबाजी की खबरों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है।

हालांकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष यूडी मिंज ने कांग्रेस नेताओं के बीच गुटबाजी की बात को खारिज किया है लेकिन कांग्रेस के जिम्मेदार लोगों के अपनी जिम्मेदारी से दूर रहने के सवाल पर उन्होंने मिलबैठ कर सब कुछ ठीक हो जाने की बात कही है।
यूडी मिंज का कहना था कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जशपुर जिले में कांग्रेस पार्टी की सुदृढ़ स्थिति को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वत: महसूस किया है। यूडी मिंज का कहना था कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के स्पष्ट निर्देश हैं कि सबसे पहले गांव चलो अभियान के तहत बूथ और पंचायत स्तर पर कांग्रेस पार्टी का संगठन को सुदृढ़ बनाया जाए इसके बाद विरोधी पार्टी की नाकामयाबियों का अंतिम स्तर पर पहुंच कर प्रचार प्रसार किया जाए।

उन्होंने कहा कि पार्टी में गुटबाजी के मद्देनजर कांग्रेस संगठन में सभी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अब कांग्रेस पार्टी का अभियान संगठन को जमीनी स्तर पंचायत और बूथ तक मजबूत करने की खातिर सभी जिम्मेदार नेताओं को पंचायत कांग्रेस कमेटियां बनाने का काम सौंपा जा रहा है।
कांग्रेस संगठन की नई टीम भाजपा सरकार की नाकामियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण अभियान चलाऐंगे।
यूडी मिंज का कहना था कि इसी वजह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य नेता इसमें सक्रिय हैं,

यूडी मिंज ने कहा कि नई जिला कार्यकारिणी बनाने में कोतबा, पत्थलगांव क्षेत्र के किसी भी सक्रिय कार्यकर्ता को नजरअंदाज नहीं किया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरारीलाल अग्रवाल का कहना था कि जशपुर जिले में अभी कांग्रेस पार्टी के पक्ष में गांव गांव में काफी अच्छा माहौल है। इस बात के मद्देनजर कांग्रेस के जिम्मेदार लोगों को भी संयम से काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सीधे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रुबरु बात की है। इस दौरान मौजूदा स्थिति को देखकर उन्होंने भी पार्टी संगठन का कामकाज को देखकर प्रसन्नता जाहिर की है।

Advertisement

2

2

string(11) "opacity: 1;"
error: Content is protected !!