रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

शिक्षा विभाग ने अपनाया सख्त रवैया, शासकीय विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित सहायक शिक्षक निलंबित

पत्थलगांव 20 मार्च (रमेश शर्मा)
पत्थलगांव के सरकारी स्कूलों में अध्यापन के दौरान गायब रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध शिक्षा विभाग व्दारा सख्त रुख अपनाया जा रहा है।
यंहा शासकीय विद्यालय कर्राडाढ़ में बगैर अवकाश के गायब मिलने पर सहायक शिक्षक नरेश्वर नारंगे को जांच के बाद निलंबित कर दिया है।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्या ने बताया कि इससे पहले पत्थलगांव विकास खंड के सभी शिक्षकों को सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी गई थी। इसी क्रम में स्कूलों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने पर जोर दिया गया था।
श्री आर्या ने बताया कि शिक्षा विभाग की इस सख्ती के बावजूद शासकीय विद्यालय कर्राडाढ़ में औचक निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षक नागेश्वर नारंगे गायब मिला था। इस सहायक शिक्षक ने अपनी अनुपस्थिति के लिए अवकाश स्वीकृत नहीं कराया था। जिसकी जांच प्रतिवेदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्या ने कहा कि स्कूलों में नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी शिक्षक को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!