रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

“वोट चोर, गद्दी छोड़” नामक कांग्रेस का देशव्यापी अभियान की पत्थलगांव में भी हुई शुरुआत

पत्थलगांव 08 अक्टूबर (रमेश शर्मा)
कांग्रेस पार्टी की एआईसीसी सचिव व छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैफतलांग की अगुवाई में आज पत्थलगांव में भी
“वोट चोर, गद्दी छोड़” नामक कांग्रेस का देशव्यापी अभियान की शुरुआत की गई।
जशपुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान मुख्य रूप से चुनावों में कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में अनियमितताओं और चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पुख्ता दावा है कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की सांठगांठ से वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं, जिससे लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। यह मुद्दा लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से उठाया जा रहा है, जहां कांग्रेस ने कई सीटों पर वोट शेयर बढ़ने के बावजूद हार का आरोप लगाया।
पत्थलगांव में इस अभियान के दौरान काफी बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग पंचायती धर्मशाला में एकत्रित होकर अपनी एकजुटता दिखाई।

प्रदेश की कांग्रेस महामंत्री आरती सिंह प्रदेश संयुक्त महामंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष जशपुर पवन अग्रवाल, प्रदेश सचिव सुश्री रत्ना पैकरा जिला अध्यक्ष मनोज सागर , रवि शर्मा , मनोज तिवारी सुरेश अग्रवाल, सुमित शर्मा सहित पत्थलगांव ब्लाक , बागबहार कोतबा ब्लाक के सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
      कांग्रेस नेत्री सुश्री जरिता ने आज जशपुर जिले के बगीचा ब्लाक, कुनकुरी ब्लाक और पत्थलगांव ब्लाक मुख्यालय में भी वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कोरबा जिले के लिए प्रस्थान किया।

Advertisement

error: Content is protected !!