रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

अस्पताल में मरीजों का भोजन की गुणवत्ता पर नहीं हो समझौता ; कलेक्टर

जशपुर 08 अक्टूबर (रमेश शर्मा)

     साप्ताहिक समीक्षा के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास ने अस्पताल में मरीजों का भोजन की गुणवत्ता पर किसी भी तरह से समझौता नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। इस बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से जिला अस्पताल में मरीजों को दी जा रही भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में जिस अधि श्री स्व सहायता समूह द्वारा भोजन का ठेका दिया गया है। उसकी शिकायत प्राप्त हुई और शिकायत में समूह द्वारा गलत अनुभव प्रमाण पत्र बनाकर ठेका प्राप्त किया गया है।


कलेक्टर ने इस मामले में गहरी नाराजगी व्यक्त की और अधि श्री स्व सहायता समूह पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि भोजन की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Advertisement

error: Content is protected !!