रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुंचाने वाला बजट : गोमती साय

जशपुर 02 मार्च (रमेश शर्मा)
          सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने आज आज जशपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में वर्ष 2026-27 के राज्य बजट के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा के दौरान इस छत्तीसगढ़ को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाला बजट बताया है।

       श्रीमती गोमती साय  ने कहा कि इस बार बजट की थीम “संकल्प” रखी गई है जो प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाती है। यह बजट समावेशी विकास की भावना से प्रेरित होकर अधोसंरचना विस्तार, उद्योग एवं निवेश संवर्धन, किसानों के हित संरक्षण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन तथा महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से प्रदेश को नई गति देने का स्पष्ट रोडमैप इस बजट में दिखाई देता है। यह बजट आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुंचाने का मजबूत आधार बनेगा।

श्रीमती गोमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप तैयार यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ,मण्डल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। ऐसे दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी बजट के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
   उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार का यह बड़ी उपलब्धि वाला बजट पेश किया गया है.इसमें बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में हवाई सेवा , किसान और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता, सड़क-सिंचाई जैसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है वहीं उद्योग, राज्य में नये मेडिकल कॉलेज का शीघ्र निर्माण पर फोकस किया गया है।

श्रीमती गोमती साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बजट में हजारों पुनर्वासित नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शानदार पहल को आगे बढ़ाने का प्रावधान  किया गया है। नक्सली समस्या समाप्त करने का संकल्प के तहत पिछले दो वर्षों में जंहा 532 नक्सली मारे गए, वहीं 2704 सरेंडर किए, इन सभी का बेहतर पुनर्वास के लिए सरकार ने बजट में समुचित व्यवस्था की है।

श्रीमती गोमती साय ने कहा कि इस बजट में सरकार ने सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा है। अबूझमाड़ और जगरगुंडा जो कभी नक्सलियों के पुराने गढ़ कहे जाते थे. यंहा बजट में दो एजुकेशन सिटी बनाने के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है
इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज और मेडिकल सिटी, साथ ही कुनकुरी और मनेन्द्रगढ़ में नए मेडिकल कॉलेज के लिए आबंटन दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं के इन बड़े प्रोजेक्ट से आने वाले समय में आम जनता को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए ₹75 करोड़ का प्रावधान होने से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में गति आएगी। इसके अलावा  ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे पॉलिसी से पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है।  बस्तर ओलंपिक और मैराथन जैसे इवेंट्स से छत्तीसगढ़ के विकास को अलग पहचान मिल सकेगी। गोमती साय ने कहा कि राज्य में सड़कों, सिंचाई, डिजिटल कनेक्टिविटी और रोजगार पर बड़ा निवेश की व्यवस्था की गई है। इसका निश्चित ही लोगों को बेहतर लाभ मिलेगा।
   गोमती साय ने बताया कि इस बजट में कृषक उन्नति योजना को भी सुदृढ़ बनाया गया है, हमारे किसानों को सीधी आर्थिक मदद देने की योजना है। इस  बजट में कृषक उन्नति योजना के लिए ₹10,000 करोड़ का बड़ा प्रावधान है।
इससे किसानों को खेती में निवेश, उपकरण और अन्य सहायता मिलेगी। 
सिंचाई परियोजनाओं और कृषि-आधारित उद्योगों जैसे राइस मिल, पोल्ट्री फार्म पर भी फोकस, खासकर बस्तर-सरगुजा में किया गया है।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!