रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जिला कांग्रेस का “संगठन सृजन अभियान” में कापू के विजय शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी

रायगढ़ 27 फरवरी (रमेश शर्मा)

       छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी आगामी चुनौतियों को देखते हुए सबसे पहले अपने संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रही है, इसके तहत जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता और अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है।

रायगढ़ जिला ग्रामीण में नई टीम का विस्तार के दौरान इस बार कापू तहसील से तेज तर्रार चेहरे के रूप में विजय शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
   दरअसल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष दीपक बैज ने “संगठन सृजन अभियान” में पहले ही सुदृढ़ बदलाव के संकेत दे दिऐ थे। इसके बाद रायगढ़ जिले के लिए भी पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक लालजीत सिंह राठिया ने भी नागेंद्र नेगी जैसे उर्जावान व अनुभवी चेहरे पर भरोसा जताया। 

रायगढ़ जिले में जमीनी स्तर के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
देने से पहले हालिया चुनावों में हिस्सा ले चुके और जनता से सीधे जुड़े नेताओं को प्राथमिकता देने पर विचार किया गया। इसी के अनुरूप ग्रामीण कांग्रेस की संगठनात्मक  टीम तैयार किए जाने पर सभी विकास खंड में सराहना की जा रही है।
       कांग्रेस की पूर्व सांसद पुष्पादेवी सिंह, एवं पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ने इसे कांग्रेस पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने की सराहनीय कोशिश माना है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि रायगढ़ जिला कांग्रेस के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विजय शर्मा लम्बे समय से पार्टी में समर्पित रुप से संगठन के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विजय शर्मा को रायगढ़ जिले के सभी विकास खंडो मे मजबूत पकड़ है. ऐसे लोगों को कांग्रेस पार्टी का “संगठन सृजन अभियान” में अहम जिम्मेदारी मिलने का निर्णय से फिर से कांग्रेस पार्टी सुदृढ़ बनकर उभरेगी।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!