Edit Template
हेडलाइन

मुख्य सड़क पर क्रेन वाहन से बाईक सवार की जबरदस्त टक्कर, एक की मौके पर मौत दूसरे की हालत चिंताजनक

पत्थलगांव 25 फरवरी (रमेश शर्मा)
पत्थलगांव-जशपुर हाईवे पर पर आज आज  कछार के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें बाइक और क्रेन की आमने–सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की पहचान सुबाल मिंज, निवासी छातासराई काडरो के रूप में हुई है।
   बताया जाता है कि बाइक सवार युवक पत्थलगांव से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कछार के समीप एक क्रेन वाहन से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर से हुई कि सुबाल मिंज ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पत्थलगांव तहसीलदार प्रांजल मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल पत्थलगांव अस्पताल भेजकर इलाज की व्यवस्था कराई गई।

तहसीलदार प्रांजल मिश्रा ने प्रशासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि मौके पर ही मृतक के परिजनों को प्रदान की गई। वहीं, पत्थलगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

Advertisement

2

error: Content is protected !!