
पत्थलगांव 19 फरवरी ( रमेश शर्मा )
छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जशपुर जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव और उनके साथ महामंत्री गोपाल कश्यप व राजा सोनी ने सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय के मुंडाडीह स्थित निवास पहुंच कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात इस प्रथम आगमन पर गोमती साय ने आरती के साथ अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सरगुजा विकास प्राधिकरण की की उपाध्यक्ष ने प्रभु श्रीराम से जूदेव परिवार के सक्रिय एवं मिलनसार युवा नेता को निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करेने की कामना की । उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित युवा नेता विजय आदित्य भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने में सदैव सफल हो।
उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जशपुर जिलाध्यक्ष से मुख्य अपेक्षाएँ हैं कि पार्टी संगठन की सामान्य नीतियों, युवा मोर्चा के उद्देश्यों और जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर आधारित हैं।
इसके लिए जिले के युवाओं को भाजपा और युवा मोर्चा से जोड़ना, सदस्यता अभियान चलाना, और युवा शक्ति को पार्टी के पक्ष में सक्रिय करने का लक्ष्य है।
गोमती साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने विकास कार्यों को अपनी पहली प्राथमिकता बनाया है। इसलिए जशपुर जिले के सभी ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर युवा मोर्चा की इकाइयाँ मजबूत करना, नई टीम बनाना और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की ठोस पहल करनी है।
दरअसल, नवनिर्वाचित भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रसिद्ध जूदेव राजघराने से संबंधित युवा नेता हैं। इसके पूर्व श्री जूदेव बजरंग दल के पूर्व जिला अध्यक्ष (जशपुर) रहे है. उन्होंने स्व. दिलीपसिंह जूदेव का घर वापसी अभियान को आगे बढ़ाने में भी अपना सराहनीय योगदान दिया है, जिसमें पत्थलगांव क्षेत्र लुडेग बागबाहर, चिकनीपानी, खूंटापानी, कोतबा में 183 लोगों को हिंदू धर्म में वापस लाने का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पैर धोकर स्वागत किया, जो काफी चर्चित रहा।
युवा मोर्चा में आने से पहले भी वे सामाजिक कार्यों, धर्म रक्षा,RSS और स्थानीय मुद्दों के साथ धर्मांतरण रोकना, आदिवासी विकास के कार्यों की खातिर सक्रिय रहे हैं।


















