अभिभावकों की चिंता: कई माता-पिता अपने बच्चों के केंद्र के अंदर जाने के बाद भी बाहर खड़े होकर उनके लिए दुआएं मांगते दिखे।
रायपुर डेस्क – 17 फरवरी- देशभर में आज से देशभर में सीबीएसई (CBSE) और ICSE बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। सालों की मेहनत और महीनों की तैयारी के बाद छात्र अपने भविष्य की पहली बड़ी परीक्षा की दहलीज पर खड़े नजर आए।

भावुक पल: अभिभावकों का साथ और दुआएं
परीक्षा केंद्रों के बाहर आज एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। अभिभावक अपने बच्चों को छोड़ने परीक्षा केंद्र तक आए। कोई अपने बच्चे का हौसला बढ़ाते हुए पीठ थपथपा रहा था, तो कोई दही-चीनी खिलाकर परंपरा और शुभकामनाओं के साथ विदा कर रहा था।
उत्साह और तनाव का मेल: छात्रों के चेहरों पर थोड़ी घबराहट के साथ-साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्साह भी साफ झलक रहा था।
सुरक्षा और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन
परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर प्रवेश से पहले छात्रों की गहन चेकिंग की जा रही है और एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश वर्जित है।
समय का अनुशासन: छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30-45 मिनट पहले पहुँचने की हिदायत दी गई थी।
प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।
शिक्षक का संदेश
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के मैथ्स एजुकेटर संतोष कुमार मिश्रा ने परीक्षा केंद्र अपने कक्षा के छात्रों को एक साथ लेकर पहुंचे और वहां सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ें और समय का प्रबंधन (Time Management) ठीक से करें। उनका कहना है कि शांत मन से दी गई परीक्षा ही बेहतर परिणाम लाती है।

और परीक्षा हाल में जाने वाले सभी परीक्षार्थियों को संतोष कुमार मिश्रा ने शुभकामनाओं के साथ ये मोटिवेशनल संदेश भी देते हुए उन्होंने कहा कि..
“यह केवल एक परीक्षा है, आपकी मेहनत पर भरोसा रखें। परिणाम जो भी हो, आपका प्रयास सबसे महत्वपूर्ण है।”
















