रायगढ़ से अंकित गोरख की खास रिपोर्ट
रायगढ़ – 05 फरवरी,आज खरसिया के बानीपाथर से एक बड़ी खबर सामने आई जहां इस क्षेत्र में स्थित मंगल कार्बन नामक एक उद्योग में आज सुबह एक जदरदस्त विस्फोट हुआ।

जिसमें एक आठ माह के बच्चे समेत करीब 08 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं और घायलों को किरोड़ीमल शासकीय चिकित्सालय लाया गया था जहां से उन्हें जिंदल फोर्टिस रेफर कर दिया गया है जहां उनका इलाज जारी है सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ तथा श्रम विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है…
















