अंकित गोरख
रायगढ़ – शुक्रवार की रात शहर में आयोजित एक गरबा कार्यक्रम विधर्मी (दूसरे धर्म को मानने वाले) व्यक्ति के घुसकर गरबा करने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर उसके प्रवेश पर आपत्ति जताई और विरोध प्रदर्शन भी किया और नारेबाजी की गई।
ज्ञात हो कि नवरात्र के पूर्व ही हिन्दू संगठन ने एसपी को ज्ञापन सौंपा था और कहा था कि हिंदुओं के धार्मिक आयोजनों में किसी अन्य धर्म के व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाया जाए जिस पर पुलिस के द्वारा भी आश्वासन दिया गया था। कम
उपरोक्त घटना में शामिल युवक को मामला बढ़ता देख थाने में ले जाया गया जहां युवक के द्वारा माफीनामा के पश्चात भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
बहरहाल वर्तमान में शहर में अनेकों जगहों पर गरबा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें हिन्दू समाज के युवक युवतियां महिला पुरुष भाग ले रहे है जिसमें अन्य किसी धर्म के व्यक्ति के प्रवेश न देने पर हिंदु संगठन ने अपील की है।
















