रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

पत्थलगांव में गरबा-डांडिया का बृहद कार्यक्रम सभी तैयारियां हुई पूर्ण….

पत्थलगांव 26 सितंबर ( रमेश शर्मा )

      पत्थलगांव का सत्यनारायण मंदिर परिसर में 27 सितंबर को होने वाला गरबा-डांडिया का बृहद कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
       इस बार पत्थलगांव में गरबा डांडिया का भव्यता देने में जशपुर जिले की लोकप्रिय संस्थान एमपी गारमेंट्स ने आयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ली है। इसके अलावा रामगोपाल ज्वैलर्स की तरफ से कॉस्ट्यूम और गरबा के हिसाब से स्पेशल 5 प्रतिभागियों को विशेष उपहार देने की घोषणा कर दी है।

   पत्थलगांव का सत्यनारायण मंदिर परिसर में आयोजित गरबा- डांडिया उत्सव में मुख्य अतिथि श्रीमती गोमती साय जी उपाध्यक्ष – सरगुजा विकास प्राधिकरण तथा विशिष्ट अतिथि SSP शशिमोहन सिंह  (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हैं। इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए श्री भगतराम शर्मा (भगता महाराज) जी को आमंत्रित किया गया है।

दरअसल , गुजरात में गरबा-डांडिया की परंपरा भले ही सदियों पुरानी है, लेकिन अब यह सीमित न रहकर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जशपुर जिले में भी इसकी धूम दिखाई दे रही है।

   छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध व्यवसायिक पत्थलगांव क्षेत्र में पहले हर तीज त्यौहार के मौके पर आदिवासियों का नृत्य मांदल,ढ़ोल और नगाड़ो की गुंज सुनाई देती थी लेकिन अब गरबा-डांडिया की परंपरा ने अपनी सुदृढ़ जगह बना ली है।

यही वजह है कि आदिवासी बहुल जशपुर जिले में
युवा पीढ़ी की मांग पर डांडिया नाइट्स और गरबा आयोजन जोर-शोर से हो रहे हैं।
   सत्यनारायण मंदिर समिति के प्रमुख सदस्य चन्द्रशेखर अग्रवाल का कहना है कि नवरात्रि पर्व के अवसर पर गरबा-डांडिया की परंपरा सांस्कृतिक एकता का  प्रतीक बन गया है, जहां युवा रंग-बिरंगे परिधानों में नाच-गान कर खुश हो  रहे हैं।

जशपुर जिले का पत्थलगांव में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व की विशेष धूम रहती है। इस वर्ष नवरात्रि पर्व 22 सितंबर से शुरू हो चुका है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। पत्थलगांव में इस बार भी अनेक भव्य पंडाल सजा कर नवरात्रि पर्व 10 दिनों का होने से उत्साह दोगुना हो गया है।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!