रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जशपुर वन मंडल में हाथियों के हमले से लगातार बढ़ रही है जनहानि की घटनाएं

कुनकुरी 20 सितंबर

जशपुर वन मंडल में हाथियों के हमले से लगातार जनहानि की घटनाएं हो रही हैं। यंहा
हाथियों से सुरक्षा देने में वन विभाग की विफलता को लेकर ग्रामीण काफी परेशान हैं।

शनिवार सुबह कुनकुरी जनपद पंचायत के कुड़ुकेला गांव में जंगल से लौट रही एक महिला पर अचानक हाथी ने हमला कर  गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब  कुड़ुकेला गांव के जंगलपारा निवासी 44 वर्षीय ज्योति मिंज घर के समीप खुखड़ी बीनने गई थीं। इस दौरान तीन हाथियों का झुंड वहां से गुजरा। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण दाऊद मिंज ने बताया कि इस दौरान एक हाथी ने अचानक आ और उसने ज्योति पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इस हमले के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो ज्योति अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी थीं। घायल महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया तथा वन विभाग को सूचना दी गई। गंभीर हालत में होलीक्रॉस अस्पताल, कुनकुरी में इलाज के दौरान उन महिला की मौत हो गई।

Advertisement

error: Content is protected !!