Edit Template
हेडलाइन

पत्थलगांव अपेक्स बैंक में किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने का काम महिनों से पड़ा है ठप्प…

अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना कार्यों से किसान हो रहे परेशान…मुख्यमंत्री के गृह जिले का ये है हाल..प्रदेश का क्या होगा..???

पत्थलगांव 16 सितंबर – पत्थलगांव स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी अपेक्स बैंक प्रबंधन की लचर व्यवस्था के कारण किसानों को क्रेडिट कार्ड बनवाने की खातिर लम्बे समय से चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पत्थलगांव जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत काडरो क्षेत्र के अनेक किसानों को जून महिने से चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
यहां के किसानों ने आज बताया कि काडरो क्षेत्र से 50 से अधिक किसानों ने कृषि ऋण प्रदान करने के समुचित प्रक्रिया पूरी कर के पत्थलगांव अपेक्स बैंक में विगत 29 जूलाई को आवेदन किया है। लेकिन बैंक प्रबंधन ने महज चार किसानों के प्रकरण स्वीकृत किए हैं। शेष सभी किसानों को लम्बे समय से प्रतिदिन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

शाखा के अधिकारी

इस बैंक के प्रबंधक नामदेव ने आज बताया कि उच्च अधिकारी छुट्टी पर चले जाने से किसानों के इस बैंक संबंधित अति आवश्यक कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि काडरो क्षेत्र के किसानों को सहकारी क्षेत्र के माध्यम से कृषि ऋण प्रदान कराने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से किसानों को कृषि उत्पादन, रखरखाव और संबद्ध गतिविधियों के लिए समय पर और कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने वाले इस सरकारी बैंक की लापरवाही किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

क्या कहते है पीड़ित किसान

Advertisement

2

error: Content is protected !!