रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

नटवर स्कूल गरबा बैनर विवाद- प्रिंसिपल का हुआ तबादला…नए प्राचार्य की हुई पोस्टिंग…

सीधे मंत्रालय से संचालक ने जारी किया प्रिंसिपल का तबादला आदेश..

अंकित गोरखरायगढ़ – पिछले दो तीन दिनों से शहर में चर्चित नटवर स्कूल के गरबा बैनर विवाद में जहां एक ओर छात्र नेताओं के विरोध प्रदर्शन और  तोड़फोड़ के विरोध में जहां एक ओर जिला शिक्षा अधिकारी के इशारे पर एबीवीपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट की गई है।

इस मामले में पुलिस शिकायत के बाद जांच में जुट गई है और सीधे मंत्रालय से प्रिंसिपल मैडम का तबादला आदेश भी आ चुका है अब इसके बाद आगे के कार्यवाही पर सबकी नजरें रहेंगी और नए प्राचार्य पर इस विद्यालय की साख और गरिमा को धूमिल होने से बचाने की बड़ी जिम्मेदारी भी होगी..!!

बहरहाल दिनेश अग्रवाल व्याख्याता को प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी प्राचार्य का दायित्व दिया गया है।

इस मामले में आज इन नेताओं ने सीएसपी के द्वारा धमकाने की सूचना देते हुए कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंप दिया और इधर खबर मिली कि विवादित मामले में महिला प्राचार्य को मंत्रालय से तबादला आदेश भी मिल गया जहां एक ओर एबीवीपी का आरोप है कि प्रिंसिपल के द्वारा हिन्दू देवी देवताओं के अपमान किया गया है और विद्यार्थियों को हिंदु रीति रिवाजों के पालन करने कलावा पहनने तिलक आदि लगाने पर रोकटोक की जाती है और विगत लंबे समय से ऐसा होता आया है जिससे बच्चों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। वहीं दूसरे पक्ष के अपने अलग विचार हैं।

Advertisement

error: Content is protected !!